बुद्ध तपोस्थली में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
श्रावस्ती, मई 1 -- कटरा, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को बुद्ध की तपोस्थली अनुयायियों से गुलजार रही। जिन्होंने अपने-अपने रीति रिवाज से पूजा अर्चना की। इस दौरान बौद्ध अनुयायियों ने प्रभात फेरी निकालकर बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मम् शरणं गच्छामि का उद्घोष किया। तपोस्थली में बौद्ध भिक्षु देवेंद्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लंदन से आए बुद्ध धम्म संगठन यूनाइटेड किंगडम के अध्यक्ष डा हरबंस विरदी मौजूद रहे। भिक्षु देवेंद्र ने कहा कि भगवान बुद्ध ने संसार को शांति, अहिंसा व प्रेम का संदेश दिया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर विश्व का कल्याण हो सकता है। संसार से घृणा व हिंसा को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धा, करुणा और सेवा का संदेश यह पर्व शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.