प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज। विकासशील हेला समाज समिति की ओर से शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा पर शहीद सम्राट मातादीन हेला नगर मलाकराज में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई। बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। संचालन विकास कुमार ने किया। समाजसेवी रमेश हेला ने बुद्ध के जीवन, उनके विचारों और अहिंसा, करुणा व शांति के संदेश को अपनाने की अपील की। इस मौके पर सुक्खू लाल, राजेश कुमार, राजू हेला, राजा हेला, अनामिका, सोनाली, सोनम, सोना देवी, अजय कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी निकाल कर गौतम बुद्ध के संदेशों का प्रचार किया यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध की जयंती पर पंचशील पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें- शोभायात्रा में दिया शांति और अहिंसा का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.