शाहजहांपुर, मई 1 -- त्रिविधि पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में गौतम बुद्ध पार्क, बेरी चौकी में गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व बैंक प्रबंधक कृष्ण मित्र व अध्यक्ष राम सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पीके कपिल ने कहा कि गौतम बुद्ध की शिक्षाएं अपनाकर समाज का उत्थान और सुखी जीवन संभव है। मुख्य वक्ता जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने समता, करुणा और मैत्री का संदेश देते हुए पंचशील अपनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य राजन सिंह ने कहा कि विश्व में शांति के लिए लोग बुद्ध के मार्ग पर बढ़ रहे हैं।अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध की जरूरत है। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध की जयंती पर पंचशील पर हुई चर्चा कार्यक्रम में सोनपाल सिंह, महेंद्र सिंह दिनकर, राकेश वर्मा, कैप्टन रामकुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.