कुशीनगर, अप्रैल 13 -- कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ स्थली कुशीनगर में एक मई को बुद्ध की त्रिविधि पावनी 2570 वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन होगा। बौद्ध भिक्षुओं ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।बर्मी मॉनेस्ट्री के प्रमुख भिक्षु नंदका, भिक्षु संघ के सचिव डॉ. नन्दरतन व भिक्षु अशोक ने बताया कि 30 अप्रैल को सायं 4 बजे महापरिनिर्वाण मन्दिर में विशेष पूजा तथा 1 मई को सुबह प्रातः 5 बजे प्रभातफेरी, 6 से 7 बजे मुख्य मंदिर बुद्ध- वन्दना, सुबह 7 से 7.30 बजे जलदान, 8 बजे रथ यात्रा का शुभारंभ, 11 से 12 बजे भोजनदान, 12 से 1 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर बाद 1 से 4 बजे तक धम्म सभा एवं प्रवचन, सायं 5.30 बजे से आठ बजे बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.