फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- कंपिल, संवाददाता। रविवार को त्रिरत्न पावन पर्व एवं आगामी 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भव्य बुद्ध महोत्सव एवं विशाल धम्म यात्रा' का आयोजन किया गया। तथागत बुद्ध सेवार्थ समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के बताए करुणा और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना और त्रिशरण पंचशील के साथ हुआ। इसके बाद भव्य धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान बुद्ध, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिराव फुले की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हाथों में धम्म ध्वज लिए श्रद्धालु बुद्धं शरणं गच्छामि और जय भीम के जयघोष करते हुए चल रहे थे。 यह भी पढ़ें- धूमधाम से निकली धम्म यात्रा, बौद्ध भिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.