एटा, मई 10 -- राजा का रामपुर, कस्बा के राहुल शिक्षा निकेतन से रविवार को भगवान बुद्ध के विचारों, संदेशों के प्रचार-प्रसार को धम्म यात्रा निकली। कार्यक्रम शुभारंभ बुद्ध वंदना से हुआ। संकिसा से आए भन्ते ने पूजा-अर्चना कर धम्म यात्रा रवाना की। यात्रा में नगर सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धम्म यात्रा राहुल शिक्षा निकेतन परिसर से प्रारंभ होकर मड़िया चौराहा, सदर बाजार, डाकघर रोड, मोहल्ला गड़रियान, मोहल्ला गढ़ी रानी साहिबा सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर वापस मोहल्ला कच्छपुरा पहुंची। यात्रा में श्रद्धालु डोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर झूमते नजर आए। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- बुद्ध के संदेशों से गुंजायमान हुआ कंपिल यात्रा में भगवान बुद्ध के संदेशों से जुड़े बैनर और झांकियां भी आकर्षण का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.