बुद्ध कथा में करुणा और अहिंसा का संदेश
कन्नौज, मई 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दीनपुर बौद्ध कमेटी द्वारा आयोजित बुद्ध कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सरस बौद्ध कथा वाचिका ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्व में जिन देशों के बीच संघर्ष और युद्ध हो रहे हैं, उसका मुख्य कारण भगवान बुद्ध के बताए मार्ग से भटकना और शीलों का पालन न करना है। उन्होंने कहा कि बुद्ध का संदेश करुणा, अहिंसा और मानवता पर आधारित है, जिसे अपनाकर समाज में शांति स्थापित की जा सकती है। कार्यक्रम में आमंत्रित वरिष्ठ कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य हरि ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि बुद्ध ने करुणा, मैत्री, प्रज्ञा और प्रेम के बल पर हिंसक अंगुलिमाल जैसे व्यक्ति को भी अहिंसा के मार्ग पर चलाया। उन्होंने कहा कि समाज बदलने से पहले हमें स्वयं को बदलने की आवश्यकता है। इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.