बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 3 साल बाद फिर दिखेगा रफ्तार को रोमांच, सितंबर में होगी बाइक रेस
ग्रेटर नोएडा, मई 22 -- ग्रेटर नोएडा के पास यमुना सिटी के सेक्टर-25 स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में 3 साल बाद एक बार फिर रफ्तार का रोमांच देखने को मिलेगा। मोटर स्पोर्ट्स कंसल्टेंसी एवीडब्ल्यू ग्लोबल ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता कर 4 से 16 सितंबर के बीच एशियन रोड रेसिंग चैंपियनशिप कराने के लिए सहमति जताई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023 के बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में दोबारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की बाइक रेसिंग आयोजित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोजन से क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। इसी संबंध में राज्य परिवर्तन आयोग से प्रशासनिक, कानूनी और आर्थिक पहलुओं पर विधिक राय मांगी गई है। आयोग की रिपोर्ट के बाद आगे की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.