नोएडा, जुलाई 24 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना सिटी के सेक्टर-25 स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में एक बार फिर फार्मूला-1 रेस की कवायद तेज हो गई है। खेल मंत्रालय ने फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) को राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के रूप में अस्थायी रूप से मान्यता दे दी है। इससे भारत में फॉर्मूला वन रेस वापसी का दरवाजा खुल गया है। जानकारी के मुताबिक एफएमएससीआई ने इस साल 11 जून को मान्यता के लिए आवेदन किया था। एफएमएससीआई न केवल मान्यता के मुद्दे पर बल्कि एफ-1 की भारत में वापसी के लिए आगे की रणनीति तय करने के लिए भी मंत्रालय के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रहा है। सरकार ने राज्य इकाइयों के लिए आवश्यक न्यूनतम संबद्धता से संबंधित कुछ मानदंडों में ढील दी है। सरकार ने वर्ष 1971 में बनी इस संस्था को मान्यता देने के...