लखनऊ, मार्च 11 -- काकोरी, संवाददाता। पारा के मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बुधवार शाम भजन व सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।इस कार्यक्रम में साध्वी ऋतु भारती ने श्रद्धालुओं को धर्म के वास्तविक स्वरूप से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि धर्म का अर्थ है जिसे जीवन में धारण किया जाए। जब मनुष्य के जीवन में धर्म उतरता है, तभी उसके विचारों और आचरण में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने मनुस्मृति के माध्यम से धर्म के दस लक्षणों धैर्य, क्षमा, संयम, चोरी न करना, पवित्रता, इंद्रियों पर नियंत्रण, बुद्धि, ज्ञान, सत्य और क्रोध न करना को विस्तार से समझाया। भजन संध्या में साध्वी सुधेश्ना भारती और साध्वी शालिनी भारती ने सुम...