लखनऊ, जनवरी 24 -- अमौसी जोन के एफसीआई उपकेंद्र पर तैनात कर्मी चोटिल बगैर सुरक्षा उपकरण के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा अमौसी जोन के एफसीआई उपकेंद्र के अंतर्गत शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बुद्धेश्वर चौराहे के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। संविदा कर्मी रवि बिना सीढ़ी के बिजली के पोल पर चढ़कर खराबी ठीक कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। स्थानीय व्यापारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया। गनीमत रही कि रवि को केवल हल्की चोटें आईं। कर्मचारियों के मुताबिक दो दिन पहले लिखित में हेलमेट, जूते, सेफ्टी बेल्ट और सीढ़ी जैसे सुरक्षा उपकरणों की मांग की गई थी। इसके बावजूद उन्हें बिना सुरक्षा के हाईटेंशन लाइन पर काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.