बुद्धेश्वर और बंथरा में मजदूरों ने की खुदकुशी
लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, संवाददाता। पारा और बंथरा में दो मजदूरों ने घर में फांसी लगा ली। बुद्धेश्वर के बादरखेड़ा में शुक्रवार देर रात मजदूर अमन भारती (23) ने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पारा के इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि अमन मां संगीता के साथ पारा वादरखेड़ा के जनता विहार कॉलोनी में किराए पर रहता था। शुक्रवार रात अमन ने खुदकुशी कर ली।वहीं, बंथरा के धावापुर निवासी मजदूर राम विलास (45) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। पत्नी बेटी के साथ छत पर सो गईं। रात करीब दो बजे रामविलास के पिता अयोध्या प्रसाद पेशाब करने के लिए उठे तो कमरे में राम विलास का शव पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटका देखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.