बुद्धेश्वरधाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
सराईकेला, अगस्त 18 -- सरायकेला। सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। कुदरसाई स्थित बुद्धेश्वरधाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवभक्त संजय नदी के घाट पर जुटना शुरू हो गए थे। संजय नदी से जल भरकर श्रद्धालुओं ने कांवर यात्रा की शुरुआत की। नदी घाट से लेकर बुद्धेश्वर शिव मंदिर तक का पूरा रास्ता बोलो बम और भोले बाबा की जय के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। यात्रा में शामिल डीजे बॉक्स से निकल रही शिव भजनों की धुन पर भक्त गण झूमते, गाते और नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह भी पढ़ें- Chatra News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़ भक्ति के इस माहौल ने पूरी यात्रा को उत्सव में बदल दिया। संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.