जौनपुर, अक्टूबर 10 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के ग्राम बुद्धिपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में शामिल हुए और अनुशासन व राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया। पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के महाशिलाख जिला प्रचारक राजेंद्र ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य समाज में संगठन, सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करना है। प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करे और समाज के प्रति उत्तरदायित्व समझे, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। खंड कार्यवाह अजीत सिंह, मोहन राजभर, रणबहादुर सिंह, उत्तम सिंह, प्रवेश पाल आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.