बुद्धि विहार में सड़क पर हो रहा जलभराव
मुरादाबाद, जून 18 -- फोटो: मुरादाबाद। बुद्धि विहार के सेक्टर 7 ए में सड़क पर हो रहे जलभराव ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। यह सेक्टर आवास विकास परिषद में आता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बीते कुछ समय से सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है। लोग इसकी शिकायत कर चुके हैं मगर उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है तो वहीं बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। पानी जमा होने से सड़क की स्थिति भी खराब हो गई है। सड़क उखड़कर जर्जर हो गई है और सड़क में गहरे गड्ढे भी हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.