मुरादाबाद, जून 7 -- मुरादाबाद। भाजपा नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सेक्टर 7बी एवं सेक्टर 9बी के निवासियों से संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उन्हें वर्षों से टूटी, जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़कों की गंभीर समस्या से अवगत कराया। इस पर मनोज गुप्ता ने जिलाधिकारी से भेंट कर खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण एवं मरम्मत की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। विशेष रूप से सेंट मेरीज़ स्कूल, बुद्धि विहार के पीछे संविधान साहित्य पार्टी कार्यालय एवं श्रीराम वाटिका से होते हुए गांधी मैदान तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। वर्षा ऋतु में इन सड़कों पर जलभराव की समस्या स्थिति को और भी गंभीर बना देती है। यह भी पढ़ें- बुद्धि विहार की सड़कें ऐसी कि घायल हो जाएं,, डीएम तक पहुंची आवाज यह भी पढ़ें- वैदपुर पंचायत...