बलरामपुर, फरवरी 27 -- ललिया संवाददाता। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के मथुरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पद पर बुद्धिसागर अवस्थी की पुनः नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। क्षेत्रीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने उन्हें मिठाई खिलाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि लगातार दूसरी बार यह दायित्व मिलना उनकी सक्रियता, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि बुद्धिसागर अवस्थी के नेतृत्व में मंडल संगठन और सशक्त होगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचेंगी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बुद्धिसागर अवस्थी ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और समर्पण से खरा उतरेंगे। कार्यक्रम म...