बुद्धिजीवी मंच की बैठक में चुंगलखार पंचायत के पिछड़ेपन की चर्चा
गिरडीह, जून 8 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को चुंगलखार पंचायत भवन परिसर में बुद्धिजीवी मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दर्जनाधिक महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर यादव ने की जबकि संचालन आयोजक श्याम सुंदर प्रसाद ने किया। बैठक की प्रस्तावना रखते हुए श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था का उद्देश्य पंचायतों का समग्र विकास है। लेकिन वर्ष 2011 से यह देखा जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों का व्यक्तिगत विकास तो हुआ है जबकि चुंगलखार पंचायत विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता की कमी के कारण पंचायत राज व्यवस्था अपने मूल उद्देश्यों से भटकती हुई प्रतीत हो रही है। यह भी पढ़ें- जिप अध्यक्ष -उपाध्यक्ष की कुर्सी अस्थिर होने से विकास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.