हजारीबाग, मार्च 22 -- हजारीबाग प्रतिनिधि हजारीबाग के रामनगर स्थित प्रताप निवास में शनिवार अपराह्न बुद्धिजीवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से छोटानागपुर क्षेत्र के लिए एक मंच/ट्रस्ट के गठन का निर्णय लिया गया। जिसका मुख्यालय हजारीबाग में स्थापित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डॉ प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता राणा राहुल प्रताप ने किया। जिन्होंने विषय प्रवेश करते हुए बैठक के उद्देश्यों को विस्तार से रखा। बैठक में यह तय किया गया कि मंच का प्रारंभिक कार्यक्षेत्र हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा एवं गिरिडीह जिले होंगे। जबकि भविष्य में इसके विस्तार की संभावनाएं भी खुली रहेंगी। प्रमुख उपस्थिति इस कार्यक्रम में नीलेंदु जयपुरियार, डॉ एसके पांडे, संतोष, डॉ संतोष श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंहा, अनुपम कुमार सिंह, सतीश ...