वाराणसी, मार्च 10 -- सारनाथ, संवाददाता। सारनाथ स्थित जम्बूद्वीप श्रीलंका बुद्ध विहार में मंगलवार को भगवान बुद्ध एवं उनके पंच वगीय भिक्षुओं अस्सजी, भद्दिया, वप्पा, महानाम, कौड़िन्य की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मौके पर मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कहा कि बुद्धिज्म संपूर्ण मानवता के लिए वरदान है। इसलिए भगवान बुद्ध के उपदेशों को पूरी तरह से अंगीकृत कर जनसामान्य को महसूस कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेशों को अगली पीढ़ी को स्थानांतरित किया जाय। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी ने कहा कि बुद्ध के उपदेश भारतीय एवं विश्व जनमानस के लिए प्रासंगिक है। यह लोगों की नैतिकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। संस्था के अध्यक्ष के सीरी सुमेध थेरो ने बौद्ध मंदिर निर्माण यात्रा एवं लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.