आगरा, मार्च 11 -- कालिंदी विहार रोड स्थित निर्माणाधीन बुद्धा पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने और उसकी गुणवत्ता बेहतर बनाने को लेकर भारतीय जाटव समाज संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने बताया कि 3 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगरा में विशाल बुद्धा पार्क बनाने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकृति मिली। उन्होंने बताया कि पार्क में तथागत बुद्ध और उनके पांच अनुयायियों की प्रतिमाएं लगेंगी। ज्ञापन में नेत्रपाल सिंह, भारत सिंह, अर्जुन सिंह, रविन्द्र सिंह, तेज कपूर, रामहेत, प्रेमचंद सोन, सुरेंद्र जाटव, सौरभ वर्मा, वीरपाल सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.