रांची, फरवरी 27 -- रातू। प्रतिनिधि बुद्धा नर्सिंग कॉलेज, बिजुलिया में शुक्रवार को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तनाव प्रबंधन पर एक दिनी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड राज्य की एसएनए सोनल सैमुअल उपस्थित थीं। कार्यशाला में सोनल सैमुअल ने कहा कि नर्सिंग की छात्राओं को पढ़ाई के दौरान खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना अनिवार्य है। उन्होंने तनाव कम करने के लिए समय प्रबंधन, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण तरीके बताए। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में तनाव को नियंत्रित करना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम को कॉलेज के चेयरमैन जैनेंद्र कुमार ने नर्सिंग छात्राओं को करियर से जुड़े कई टिप्स दिए। छात्रों की सहभागिता सेमिनार के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्...