कानपुर, जनवरी 11 -- कल्याणपुर। इंदिरा नगर में 33 एकड़ में फैले केडीए के बुद्धापार्क का नाला बंद करने पर इलाकाई लोगों ने विरोध दर्ज कराया। लोगों का आरोप है कि पार्क का निर्माण 1997 में प्राधिकरण द्वारा कराया गया। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। पिछले कई वर्षों से इसकी देखभाल और अनुरक्षण ठीक तरह से न होने के कारण पार्क की स्थित बहुत दयनीय हो गई है। पार्क के दूसरी ओर तीन अपार्टमेंट में लगभग एक हजार फ्लैट्स हैं। इन तीनों अपार्टमेंट ने बुद्धापार्क के जल निकासी वाला नाला बंद कर दिया। वहीं, उल्टे अपार्टमेंट के सीवर का पानी लिफ्ट कर गौतम बुद्धा पार्क में डाला जा रहा है। इससे प्रदूषण के साथ-साथ सैकड़ों पेड़ सूख कर गिर गए हैं। पेड़ों के लगातार सूखने से पार्क उजाड़ होता जा रहा है। पार्क की इस दुर्दशा को लेकर इलाकाई लोगों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.