हाथरस, अप्रैल 10 -- हाथरस। जनपद के असंगठित क्षेत्र के मजदूर 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन ले सकें, इसके लिये लोग अपना रजिस्ट्रेशन सीएचसी के माध्यम से पोर्टल पर करा सकते हैं। पीएम-एसवाईएस बुढ़ापे का सहारा बन रही है। कम आय वाले श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना में छोटी बचत कर हर महीने पेंशन पाई जा सकती है। इसके लिये 18 से 40 आयुवर्ग के लोग जिनकी आय 15 हजार रुपये से कम है वह इसका लाभ रजिस्ट्रेशन कर ले सकते हैं। देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों-मजदूर, रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार और कृषि श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना बुढ़ापे का सहारा बन रही है। यह योजना स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें कामगार द्वारा जमा की गई र...