बोकारो, अप्रैल 20 -- दामोदा। बेरोजगारों को रोजगार एवं बुढ़ीडीह गांव में सीएसआर के विकास को लेकर ग्रामीणों की बैठक रविवार को बरवाडीह में की गई। अध्यक्षता बोढ़न यादव एवं संचालन रंजीत हांसदा ने किया। यहां बुढ़ीडीह गांव के नौ टोलों के युवकों ने शामिल होकर चट्टानी एकता का परिचय दिया। साथ ही डीवीसी सीटीपीएस प्रबंधन के प्रति असंतोष प्रकट किया। बोढ़न यादव ने कहा कि बुढ़ीडीह गांव के प्रति डीवीसी प्रबंधन उदासीन रवैया अपनाया रहा है। चंद्रपुरा में वर्ष 1958 - 59 में विद्युत प्लांट की स्थापना की गई तब से लेकर आज तक गांव को नजरअंदाज किया जाता रहा। जबकि इस प्लांट से यह गांव सबसे अधिक प्रभावित है। यह भी पढ़ें- बूढ़ी, बुका एवं चेतमा में बहाल की गई बिजली यहां के लोग शिक्षा, सड़क, पानी व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं से त्रस्त है। ग्रामीण रंजीत हांसदा ने कह...