बुढ़िया नाले में कूड़ा डालने पर एनजीटी ने नोटिस भेजा
फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में अरावली क्षेत्र स्थित प्राकृतिक बुढ़िया नाले में अवैध रूप से कूड़ा डालकर उसे प्रदूषित करने के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है। नवशा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्वेता शर्मा की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने जिला प्रशासन और नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।मामला ग्रीनफील्ड कॉलोनी के समीप सेक्टर-43 से 45 के बीच स्थित बुढ़िया नाले का है, जहां पिछले लंबे समय से भारी मात्रा में अवैध रूप से कूड़ा डाला जा रहा है। इससे वहां कूड़े का पहाड़ बन गया है। इतना ही नहीं, प्लास्टिक सहित अन्य कचरे में नियमित रूप से आग भी लगाई जा रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.