बुढ़िया नदी घाट: बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
गया, अप्रैल 12 -- शेरघाटी थाना क्षेत्र में बुढ़िया नदी घाट से हो रहे अवैध बालू उठाव पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदा बिना नंबर का लाल रंग का एक ट्रैक्टर जब्त किया है। इस दौरान ट्रैक्टर चालक घाघर गांव निवासी टिंकू मांझी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर के मालिक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव के बयान पर शेरघाटी थाने में अवैध खनन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी को सौंपी गई है, जिन्होंने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि बुढ़िया नदी घाट से लंबे समय से गैर कानूनी तरीके से बालू का उठाव किया जा रहा था। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शेरघाटी क्षेत्र की मोरहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.