बुढ़ापे की लाठी भी टूटी, पोता भी बना अपराधी; रिटायर्ड इंस्पेक्टर पिता का छलका दर्द
प्रमुख संवाददाता, फरवरी 24 -- Lucknow Son Killed Father: बेटे मानवेंद्र सिंह के मौत के बाद पिता सुरेंद्र पाल सिंह राजावत की आंखों में ऐसा दर्द है, जिसे शब्दों में बांध पाना मुश्किल है। कांपती आवाज में उन्होंने कहा, मेरी बुढ़ापे की लाठी टूट गई. बेटा तो चला ही गया, उसके साथ मेरा पौत्र भी अपराधी बन गया, उसकी जिंदगी भी तबाह हो गई। 30 नवंबर 2016 को ललितपुर की एक चौकी से इंचार्ज पद से सेवानिवृत्त हुए सुरेंद्र पाल सिंह ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें अपने जवान बेटे को यूं विदा करना पड़ेगा। वे बार-बार यही कहते रहे, मानवेंद्र मुझे हमेशा कहता था पापा, खेत बटाई पर दे दो और यहीं आकर हमारे साथ रहो। अब वही घर, जहां बेटे की हंसी गूंजती थी, मातम में डूबा है। सुरेंद्र पाल सिंह की आंखें दरवाजे पर ठहर जाती है। मानो अभी मानवेंद्र आवाज देता हुआ अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.