शामली, मार्च 2 -- शहर के बुढ़ाना रोड स्थित फाटक के निकट सड़क के बीच रखे अस्थायी डिवाइडर हादसों को न्योता दे रहे हैं। सोमवार तड़के एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और सभी को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पंजाब से बदायूं की ओर जा रही थी। तड़के अंधेरे में सड़क के बीच रखे डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत न होने के कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटकर सड़क पर उलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस व शहर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद सभी को घर भेज दिया गया। पलटी कार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.