मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- जाट समाज को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल कराने की मांग को लेकर 4 अक्टूबर को बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में जाट महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक ने बताया कि महासम्मेलन में हिंदू, मुस्लिम, सिख और बिश्नोई सभी धर्मों के जाटों को शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाट समाज लंबे समय से केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहा है। वर्ष 2014 में जाटों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने का नोटिफिकेशन जारी हुआ था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। प्रदेश महासचिव वीरपाल राणा ने कहा कि इ...