मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- त्योहारों को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी देहात आदित्य बंसल के दिशा-निर्देशों के क्रम में अब रात्रि दस बजे के बाद किसी भी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने बीती रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित समय सीमा के बाद भी दुकानें खुली रखने वाले दो दुकानदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दस बजे के बाद कोई भी प्रतिष्ठान खुला पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.