मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- बुढ़ाना। महर्षि कश्यप जयंती पर गांवों और कस्बे में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। कश्यप समाज के खाप के चौधरी डा. सोनू कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप शोभायात्रा का उद्घाटन किया। खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप ने गांव कुरावा और अलीपुर अटेरना में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती शोभायात्राओं का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने कस्बे के चांदनी वाला मंदिर प्रांगण में ईष्ट मित्रों के साथ मिलकर विधि-विधान से हवन-पूजन किया। इस अवसर पर मा. सीताराम, मुकेश, अमित, सचिन, दीपक, अनिल, पप्पू, गोविंद, संदीप, प्रदीप, ऋषिपाल व धर्मपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। अलीपुर अटेरना में श्याम कश्यप, मा. मोहन लाल, सोनाराम कश्यप व अमित कश्यप आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.