बुढ़ाना में ट्रक-कार की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
मुजफ्फर नगर, जून 24 -- बुढ़ाना। कस्बे में बड़ौत रोड पर ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही किसी को चोट नही आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू किया। जिला बागपत थाना दोघट क्षेत्र के गांव नगला कला गढ़ी निवासी देवेश अपनी आल्टो कार से बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान बड़ौत की तरफ से आ रहे एक ट्रक से उसकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें आल्टो कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- बुढ़ाना में ट्रक-कार की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला सड़क पर वाहनों के खड़े होने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त आल्टो कार को ट्रक से अलग कर सड़क किनारे खड़ी करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.