बुढ़ाघाघ लोध जलप्रपात में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर, रुद्र महायज्ञ का जलयात्रा के साथ भव्य शुभारंभ
लातेहार, जून 27 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। लोध फॉल पर्यटक स्थल परिसर में पश्चिमी हिन्दू महासभा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ जलयात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पहले दिन ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य एस्टेला नागेसिया ने किया। मौके पर जिप सदस्य एस्टेला नागेसिया ने कलश पूजन कर जलयात्रा को रवाना किया। सभी से धर्म-अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। सुबह सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और युवतियां पीले वस्त्रों में सिर पर कलश लेकर जलयात्रा में शामिल हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.