रांची, मार्च 19 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के बुढ़ाआम में गुरुवार को सार्वजनिक नवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में चैत्र नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापना एवं मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा के साथ हुई। इस पावन अवसर पर पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व पूजा समिति के अध्यक्ष सोनाराम महतो, सुभाष महतो, त्रिलोचन महतो, शिव शंकर प्रसाद सहित अन्य सदस्यों के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाएं मुरी स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल भरकर जुलूस के रूप में निकलीं। यह यात्रा मुरी हिंडाल्को गेट, मुरी बस स्टैंड, सिल्ली स्टेडियम, थाना चौक, काली मंदिर चौक और सिल्ली बाजार लोवापीड़ी होते हुए पूजा पंडाल पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.