श्रावस्ती, जून 8 -- रतनापुर। प्रयागराज जिला के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चौफटका चुंगी निवासी सचिन कुमार(31) पुत्र शंकर लाल अपनी मां गुड़िया देवी, बड़ी बहन पिंकी व छोटे भाई राहुल कुमार के साथ बुधवार को सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली स्थिति बड़े पुरुष की मजार पर चादर चढ़ाने आया था। मंदबुद्धि का होने के नाते वह बुढ़वा बाबा मजार से गायब हो गया था। जिससे परिजन तलाश कर रहे थे। सोमवार दोपहर को उसका शव सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर स्थिति मेवालाल सियाराम पटवारी इण्टर कालेज के पास आम के बाग में पड़ा मिला। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सोनवा थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...