बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी के विरोध में जिला प्रशासनिक सेवा संघ मुखर
आदित्यपुर, जुलाई 13 -- गम्हरिया। बुढ़मू सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा की एसीबी द्वारा मध्यरात्रि में की गई गिरफ्तारी के विरोध में जिला प्रशासनिक सेवा संघ ने कड़ा ऐतराज जताया है। संघ ने इसे अवैध, असंवैधानिक और दमनात्मक कार्रवाई बताते हुए राज्य सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक के बाद जिला स्तर से विरोध शुरू की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति आवश्यक थी, जिसका पालन नहीं किया गया। साथ ही अधिकारी को रंगे हाथ नहीं पकड़ा गया और उनके पास से किसी प्रकार की बरामदगी भी नहीं हुई। संघ ने आरोप लगाया कि आरोपी के कथित बयान के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जबकि ऐसे बयान की कानूनी वैधता नहीं होती।
ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.