रांची, जुलाई 23 -- रांची। बुढ़मू अंचल के चर्चित रिश्वत कांड में गिरफ्तार राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उसका भाई गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर गुरुवार को एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने एसीबी को केस डायरी और जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 1 अगस्त निर्धारित की है। मामला 8 जुलाई का है। एसीबी ने बुढ़मू अंचल के राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...