बुढ़मू में 72 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित
रांची, जून 17 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में निक्षय पोषण योजना के तहत सीएमपीडीआई और आरके एचआईवी सेंटर के सहयोग से 72 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. ईरशाद अंसारी और डॉ. स्वाती मुर्मू उपस्थित रहीं। डॉ अंसारी ने बताया कि सीएचसी में आधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सकों की मदद से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कई स्वास्थ्यकर्मियों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजो को कल रेडक्रॉस में मिलेगा पोषण किट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.