रांची, जनवरी 2 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर बुढ़मू स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट' का शुभारंभ 11 जनवरी से होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 64 टीमें हिस्सा लेंगी और प्रवेश शुल्क 1100 रुपये रखा गया है। मैच में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से जर्सी दी जाएगी। विजेता टीम को पुरस्कार 20 हजार रुपये, उप विजेता को 15 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर रहनेवाली टीम को 10 हजार रुपये और चौथा स्थान प्राप्त करनेवाली टीम को भी 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खेल मंत्री सुदीप सोनू और विशिष्ट अतिथि कांके विधायक सुरेश क...