रांची, दिसम्बर 12 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू और केरेडारी थाना क्षेत्र के सीमांत गांवों लोदम बेड़ा और बारूबेड़ा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शुक्रवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। खलारी के डीएसपी रामनारायण चौधरी ने ग्रामीणों को बताया कि प्रशासन उनके सुख-दुख का साथी है और उनकी सेवा तथा देखरेख में सदैव तत्पर है। डीएसपी ने ग्रामीणों को मादक पदार्थों के प्रति जागरूक करते हुए नशा और पोस्ते की खेती से दूर रहने की सलाह दी। वहीं गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और अन्य उपयोगी घरेलू सामग्री का वितरण किया। मौके पर बुढ़मू थाना इंचार्ज आभास रवानी सहित जिला बल के जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.