रांची, दिसम्बर 3 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांग राहत सेवा केंद्र, बुढ़मू की तीसरी वर्षगांठ बुधवार को मनाई गई। भगवान महावीर सेवा संस्थान रांची के सहयोग से दिव्यांगों के बीच उपकरण बांटे गए। इस दौरान दिव्यांगों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उपकरण बांटनेवालों में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा, गोपाल तिवारी, बबलू उरांव, बीडीओ धीरज कुमार, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, शमीम बड़ेहार और जाकिर हुसैन आदि शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश नायक, सचिव रतन मुंडा और कोषाध्यक्ष सुनील राम सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.