बुढ़मू में वज्रपात से दो मवेशी की मौत
रांची, मई 15 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ओझासाड़म पंचायत अंतर्गत आरा देवरखण्ड गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वज्रपात की घटना में किसान मारु उरांव को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बारिश के दौरान उनका बैल और गाय घर के पास एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक वज्रपात होने से दोनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया ललिता देवी पीड़ित के घर पहुंचीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.