रांची, मार्च 22 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। ठाकुरगांव में मेरा युवा भारत और चंद्रशेखर आजाद युवा संगठन ने रविवार को शहीद दिवस मनाया। मौके पर युवाओं और ग्रामीणों ने देश के अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को नमन किया। मौके पर युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए श्रमदान कार्यक्रम भी चलाया। श्रमदान के तहत ठाकुरगांव स्थित छठ तालाब की साफ-सफाई की गई। युवाओं ने तालाब से कचरा और गंदगी हटाकर उसे स्वच्छ बनाने का सराहनीय प्रयास किया। इस कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी रौशन कुमार, संगठन के सचिव उमेश वैद्य, बिगन मुंडा, अनिल गुप्ता, गुड्डू सिंह, महावीर मुंडा, प्रीतम कुमार, मुकेश कुशवाहा, समेत अन्य सदस्य एवं बड़...