बुढ़मू में ग्राहकों को दी गई योजनाओं की जानकारी
रांची, मई 17 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। भारतीय डाक विभाग उत्तरी प्रमंडल द्वारा रविवार को बैंक मोड़ ठाकुर गांव में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में डाक उपभोक्ताओं को डाक जीवन बीमा सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। डाक अवर निदेशक लाल यशवंत नाथ शाहदेव ने बताया कि सभी योजनाएं भारत सरकार के अधीन संचालित होती हैं, जिनमें कम प्रीमियम पर अधिक बोनस, पासबुक सुविधा और आसान प्रीमियम भुगतान जैसे लाभ मिलते हैं। उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर पारस तिवारी, जगदीश लकड़ा, विनोद मिश्रा, रेणु देवी, दीपक, सुरेश साहू और दीपक गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.