रांची, दिसम्बर 2 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू के चकमे पंचायत सचिवालय के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात सचिवालय से सामानों की चोरी कर ली। चोरों ने पंचायत सचिवालय से तीन सिलाई मशीन, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, दो टेबल, 24 कुर्सी और दो एग्जक्यूटिव कुर्सी चुरा ली। चोरी गए सामानों का अनुमानित मूल्य दो लाख रुपये से अधिक है। इस संबंध में मुखिया रामवृत मुंडा ने बुढ़मू थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, मंगलवार की सुबह पंचायत सहायक संतोष यादव ने सचिवालय का ताला टूटा देखा, जिसके बाद मुखिया को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...