रांची, दिसम्बर 9 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के तीन होनहार युवाओं ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। सुमू धवैया निवासी मुंगेश्वर महतो के पुत्र मुकेश कुमार महतो का चयन असिस्टेंट सेक्शन अफसर के पद पर हुआ है। ग्राम नाउज निवासी स्व. शंभू चौबे के पुत्र पवन कुमार का चयन आपूर्ति पदाधिकारी के पद के लिए हुआ है। वहीं, ग्राम बाड़े निवासी हरिश्चंद्र सिंह के पुत्र कृष्णा सिंह का चयन सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर हुआ है। इनकी सफलता पर प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, मुखिया सुमित्रा देवी, पूर्व प्रमुख रामेश्वर पाहन, पूर्व प्रमुख सुमन पाहन, विनोद मुंडा सहित अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने हार्दिक बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.