देवघर, जनवरी 29 -- देवघर। बुढ़ई थाना अंतर्गत सोनाजोरी गांव के पास बुधवार को अपराह्न बेला में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय सुरेश मुर्मू की मौके पर गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान सोनाजोरी गांव निवासी सुरेश मुर्मू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुरेश मोटरसाइकिल से बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान गांव के एक किलोमीटर दूर तीव्र मोड़ के पास अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि सुरेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा...