देवघर, मई 23 -- मधुपुर प्रतिनिधि अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र के करणपुरा टोला भीखनाडीह जंगल से बुधवार को मिले नर कंकाल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया। 5 माह से बुढ़ई निवासी 19 वर्षीय दिलीप तुरी लापता था। भिखनाडीह जंगल के पास मिले कपड़े और घड़ी से मृतक दिलीप तुरी की पहचान परिजनों ने की थी। पुलिस ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि गत 23 जनवरी को सरस्वती पूजा के दिन दिलीप को दोस्त पिंटू तुरी, रवींद्र तुरी और धीरज मढैया घर से बुलाकर भीखनाडीह जंगल में ताड़ी पीने ले गए थे। यह भी पढ़ें- महीनों से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल देर रात तक घर न लौटने पर मां अनार देवी ने दोस्तों से पूछा ...