फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। बाबा लक्ष्मण दास पुरी की तपोस्थली नीब करोरी में बुढ़वा मंगल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन को पहुंचे। मंदिर महंत राम लखन वाजपेई के अनुसार करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर में सुबह 3:30 बजे आरती के बाद चार बजे कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। सुबह 7:30 बजे भोज के बाद सुंदरकांड का आयोजन हुआ। बाहर से आए भक्तों और मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे मंदिर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मोहम्मदाबाद...